कांगो में बंधक भारतीय पायलट घर रवाना
मजहर (25) एक निजी एयरलाइंस गोमा एक्सप्रेस में सह-पायलट थे। उन्हें 24 जुलाई को रवांडा के विद्रोहियों ने हवाईपट्टी पर खड़े विमान पर हमला करके बंधक बना लिया था। हमले की यह घटना कांगो के उत्तरी प्रांत किवू में किटाम्बे हवाईअड्डे पर हुई थी।
भारत सरकार ने किंसासा में अपने दूतावास के जरिए कांगो सरकार से भारतीय पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की थी।
रविवार को विद्रोहियों ने कांगो सरकार से हुए समझौते के बाद पायलट को छोड़ दिया था। संयुक्त राष्ट्र के दो हेलीकॉप्टरों को सैय्यद मजहर को इस सुदूर इलाके से निकालने के लिए भेजा गया था।
भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि मजहर इथोपिया एयरलाइंस से लौट रहे हैं और वह कल अपने घर पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications