आतंकवाद के खिलाफ और ज्यादा कदम उठाए पाक : अमेरिका
वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों के अपनी राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ने के प्रयास के बाद अपनी सीमा के भीतर उनके सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ ज्यादा सीधी कार्रवाई करना शुरू कर किया है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसे इस दिशा में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "यदि आप आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों या उनके खिलाफ कार्रवाई में प्रगति की ओर देखें तो मेरे विचार से इस पर हम गर्व कर सकते हैं।"
यह पूछने पर कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का अब मानना है कि पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसी और नागरिक सरकार अब से अमेरिका से समर्थन करना चाहिए उन्होंने कहा, "क्या कुछ और किया जाना चाहिए, निस्संदेह।"
अफगानिस्तान में युद्ध हारने संबंधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान के बारे पूछे जाने पर गिब्स ने कहा, "पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हमारे सामने बहुत कठिन काम है, और अपने सहयोगियों के साथ हम प्रगति करेंगे।" उन्होंने फ्रांसीसी अखबार में प्रकाशित गिलानी के इस कथित बयान का खंडन किया।
अखबार में जरदारी के हवाले से कहा गया है अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, जिसका हिस्सा पाकिस्तान भी है, तालिबान के खिलाफ जंग हार रहा है। क्योंकि सबसे बढ़कर हम लोगों का दिल जीतने में नाकाम रहे हैं।
गिब्स ने कहा कि वह नहीं जानते कि जरदारी इस नतीजे पर क्यों पहुंचे। गिब्स ने कहा, "मुझे लगता है कि यह कहना सुरक्षित होगा कि गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं ने पिछले कुछ महीने से जो भी काम हाथ में लिया हैवह अफगान जनता का दिल जीतने के मकसद को सामने रखकर किया है।"
गिब्स ने कहा कि उन्हें लगता है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की जनता का समर्थन पाना रणनीति का अहम हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications