अलकायदा से जुड़े समूह ने जापानी टैंकरों पर हमले की जिम्मेदारी ली
टोक्यो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अलकायदा से जुड़े एक आतंकवादी संगठन ने पिछले सप्ताह होर्मुज जलसंधि में जापानी तेल टैंकरों पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार एक अमेरिकी खुफिया संगठन 'एसआईटीई' ने कहा है कि अब्दुल्ला आजम ब्रिगेड्स ने दावा किया है कि उसने एम स्टार तेल टैंकर पर हमले के लिए आत्मघाती दस्ते भेजे थे।
एसआईटीई के अनुसार जेहादी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस विस्फोट को अयूब-अल-तायशन नामक आतंकवादी ने अंजाम दिया।
अब्दुल्ला आजम फिलिस्तीनी मूल का एक आतंकवादी था जिसने अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण के समय हथियार उठाए थे। वर्ष 1989 में एक बम विस्फोट में उसकी मौत हो गई थी उस समय वह अलकायदा द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications