32 घंटे योग कर बनीं गिनीज रिकॉर्ड की हकदार

वर्तमान में 29 घंटा चार मिनट तक लगातार योग करने का गिनीज रिकॉर्ड है।

अट्ठाइस वर्षीय योग प्रशिक्षक फुडाकोवस्का-गो ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने मोंट्रियल के प्वाइंटी क्लैरी विलेज के ओम वेस्ट योग केंद्र में लगातार 32 घंटे तक योग किया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रमाणपत्र मिलने का इंतजार कर रहीं फुडाकोवस्का ने कहा कि उन्होंने सबसे लंबे समय तक योग करने का रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज रिकॉर्ड के लिए किसी भी प्रदर्शन के दौरान पूरे समय मौजूद रहे छह लोगों द्वारा उस प्रदर्शन का प्रमाणीकरण करना आवश्यक है।

योग के दौरान उन्होंने अफ्रीका में एड्स से लड़ने के लिए काम करने वाले स्टीफन लुईस फाउंडेशन के लिए धन भी इकट्ठा किया।

योग का यह रिकॉर्ड बनाने से पहले उन्होंने लगातार 108 दिन तक 108 सूर्य नमस्कार किए थे।

अमेरिका की तरह ही हाल के कुछ सालों में कनाडाई लोगों के बीच भी योग बहुत लोकप्रिय हो गया है। टोरंटो और मोंट्रियल जैसे प्रमुख शहरों में कई योग केंद्र हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+