शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 103 अंकों का उछाल (राउंडअप)
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 102.61 और निफ्टी 28.30 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 102.61 अंकों (0.57 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,217.44 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,249.46 के ऊपरी और 18,093.03 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 28.30 अंकों (0.52 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,467.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,481.90 के ऊपरी और 5,428.40 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.35 अंकों (0.03 प्रतिशत) की मामूली वृद्धि के साथ 7,518.73 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 49.79 अंकों (0.53 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,516.49 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी और पूंजीगत वस्तु (सीजी) क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 3.26 प्रतिशत, तकनीकी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 2.18 प्रतिशत और सीजी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, धातु और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.77 प्रतिशत, धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.34 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें टीसीएस (4.43 प्रतिशत), विप्रो (3.96 प्रतिशत), इंफोसिस (2.99 प्रतिशत), भेल (2.17 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रा (1.77 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (1.67 प्रतिशत), एसीसी (1.19 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.06 प्रतिशत), आरआईएल (1.00 प्रतिशत) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (0.84 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1554 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1370 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications