हरियाणा में पिछले साल से अधिक बारिश
राजस्व विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधावर को बताया कि इस साल जुलाई के दौरान राज्यभर में 15,006 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
राज्य के कुछ जिलों मसलन अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा और यमुनानगर में पिछले महीने हुई भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा था।
चण्डीगढ़ से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंबाला जिले में 373 मिलीमीटर बारिश हुई है और जगधरी व छचरौली में क्रमश: 391, 561 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
दिल्ली से सटे गुड़गांव में 417 मिलीमीटर बारिश हुई, जो पिछले साल 223 मिलीमीटर थी। इसके अलावा फारुख नगर में 354, सोहना में 282 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो वर्ष 2009 की तुलना में 89 मिलीमीटर अधिक है।
उधर, भिवानी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल जिलों में कम बारिश हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications