अमेरिका ने यूरोप में ईरानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने यूरोप में कार्यरत कुछ कंपनियों के खिलाफ मंगलवार को प्रतिबंधों की घोषणा की। इन कंपनियों पर ईरान सरकार को प्रतिबंधों से बचाने और परमाणु कार्यक्रमों में सहयोग का संदेह है।

अमेरिकी वित्त विभाग ने ऐसी 21 कंपनियों के नाम बताते हुए अमेरिकियों पर उनके साथ व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूरोप में काम कर रहीं 13 कंपनियों में नौ जर्मनी में, दो बेलारूस में और एक-एक लग्जमबर्ग और इटली में हैं।

वित्तीय खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी स्टुअर्ट लेवी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और वाणिज्यिक प्रणालियों से दूरी बढ़ने के बाद ईरान की सरकार प्रतिबंधों से बचने का प्रयास लगातार जारी रखेगी। इसके लिए वहां की सरकार दुनिया भर में सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल करेगी। अपनी अवैध गतिविधियों में सहयोग के लिए ईरान की तरफ से लेनदेन की पहचान आसान नहीं है।

बैंकिंग, बीमा, निवेश, खनन और अभियांत्रिकी से जुड़ी कंपनियों के साथ ईरान अपने लेन-देन कर सकता है। इनमें एक कंपनी जापान में है और बाकी ईरान में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+