हिमाचल में वन रक्षकों को हथियार दिए जाएंगे
हिमाचल सरकार ने संगठित वन अपराधों से निपटने के लिए पिछले साल मई में मध्यप्रदेश की तर्ज पर राज्य में वन थाने खोलने का फैसला किया था।
हिमाचल प्रदेश में इस वक्त वन अपराध रोकने के 10 थाने काम कर रहे हैं। प्रत्येक वन थाने में एक उप वन रेंजर और 10 वन रक्षकों को लगाया गया है।
अपर मुख्य सचिव(वन विभाग)अभय शुक्ला ने आईएएनएस को बताया,"राज्य में वन थाने लकड़ियों की अवैध कटाई रोकने में सराहनीय काम कर रहे हैं। हमने संगठित गिराहों से निपटने के लिए वन रक्षकों को हथियार मुहैया कराने का फैसला लिया है। "
उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप रेंजर को पिस्तौल और वन रक्षक को बंदूके दी जाएंगी। हथियार खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग को इसके लिए राज्य के गृह विभाग से अनुमति मिल चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications