देश के अर्थशास्त्रियों की विश्वसनीयता प्रभावित: भाजपा

ऊपरी सदन में महंगाई पर बहस की शुरुआत करते हुए विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, "हम चाहते हैं कि देश की आर्थिक नीतियां निर्धारित करने वाले अर्थशास्त्रियों की विश्वसनीयता बनाए रखी जाए।"

जेटली ने कहा कि समानता वाली अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में महंगाई की दर सबसे ज्यादा है।

जेटली ने कहा कि, "सरकार लगातार वैश्विक कारणों को जिम्मेदार ठहरा रही है लेकिन चीन में महंगाई दर एक प्रतिशत, मलेशिया में 1.16 प्रतिशत के करीब है। थाईलैंड में 3.3 प्रतिशत है। क्या इन देशों पर वैश्विक कारणों का कोई असर नहीं पड़ता?"

सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए जेटली ने कहा कि भारत में ईंधन कीमतों में करों का हिस्सा सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा, "चीन में पेट्रोलियम पदार्थो पर 31 प्रतिशत कर लगता है। मलेशिया में यह 25 प्रतिशत है और भारत में यह 51 प्रतिशत है।"

बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस की नेता जयंती नटराजन ने कहा कि विपक्ष महंगाई के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।

उन्होंने कहा, "विपक्ष महंगाई और आम आदमी की परेशानी को राजनीति हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।"

नटराजन ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि विपक्ष के नेता अपने अनुभव और लोगों के बीच उनकी पार्टी के अनुभव के आधार पर इस मुद्दे पर कोई सुझाव या समाधान प्रस्तुत करेंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने पिछले सप्ताह संसद की कार्यवाही बाधित करके 40 से 70 करोड़ रुपये का नुकसान किया। इसके अलावा विपक्षी दलों ने पिछले माह देश में हड़ताल करके देश का भारी नुकसान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+