छेड़छाड़ के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि शहर के सेंट्रल पार्क में मंगलवार की रात फोर्ट विलियम में स्थित सेना के पूर्वी कमान कार्यालय से जुड़ा लांस नायक प्रदीप कुमार जगदाले महिला पुलिस से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "अगर जगदाले दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सेना के अनुशासनात्मक नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी।"
प्रवक्ता ने बताया, "मामले को सेना को सौंपे जाने के बाद जवान के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। सेना को मामला दिए जाने के बाद जगदाले को हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ एक जांच समिति बैठाई जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications