कतार से उकता गए हैं ब्रिटेनवासी
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक पांच में से दो ब्रिटेनवासी दो मिनट के भीतर ही कतार तोड़कर आगे निकलने की कोशिश में जुट जाते हैं।
2000 लोगों पर कराए गए एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि दो-तिहाई लोग कतार से इतने उकता जाते हैं कि वे संयम खोकर खरीदा हुआ सामान छोड़कर चले जाते हैं।
मजेदार बात यह है कि कतार में खड़े होने के मामले में महिलाओं का संयम भी बहुत अधिक नहीं है। वे पुरुषों की तुलना में सिर्फ 12 सेकेंड अधिक समय तक कतार में रह सकती हैं।
बार्कलेज और बार्कलेकार्ड के शोधकर्ताओं ने कहा कि 18 से 24 वर्ष वर्ष की उम्र के लोग 55 से 64 वर्ष उम्र के लोंगो की तुलना में दो मिनट अधिक समय तक कतार में रहना पसंद करते हैं।
लोगों को खाद्य और पेय पदार्थ बेचने वाले स्टोर में कतार में लगना सबसे अधिक खलता है। आधे से अधिक लोगों का कहना है कि स्टोर में लंबी कतार देखने के बाद वे उसमें प्रवेश करने से घबराते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications