अर्धविक्षिप्त महिला को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात रामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर में कुछ ग्रामीणों ने एक अर्धविक्षिप्त महिला से कुछ पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों को संदेह था कि वह बच्चों को चुराती है। महिला के जवाबों से ग्रामीणों ने उसे वाकई में बच्चा चोर समझ लिया और पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जमालपुर के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद हसनैन ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications