माकपा की विस्तृत केंद्रीय समिति की बैठक 7 अगस्त से
माकपा नेताओं ने बैठक के दौरान संगठन में किसी बदलाव की संभावना से इंकार किया। पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "सम्मेलन के दौरान कोई भी सांगठनिक बदलाव नहीं होगा।"
पार्टी की केंद्रीय समिति की पिछले माह हुई बैठक में एक राजनीतिक मसौदे और समीक्षा रिपोर्ट को स्वीकार किया गया था। इसे विजयवाड़ा सम्मेलन के दौरान पेश किया जाएगा।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि मसौदे को तैयार करते समय 'अमेरिका समर्थक विदेश नीति' और सरकार की 'नव उदारवादी नीतियों' से महासचिव प्रकाश करात के विरोध को ध्यान में रखा गया।
सूत्रों के अनुसार यदि विस्तृत केंद्रीय समिति ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया तो यह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य जैसे नेताओं के लिए झटका होगा, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से माकपा के संबंध तोड़ने से नाखुश थे।
करात ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के विरोध में संप्रग सरकार से वर्ष 2008 में समर्थन वापस ले लिया था। पश्चिम बंगाल में माकपा के एक धड़े का मानना है कि करात के इस फैसले से वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications