बिहार के बाद झारखण्ड के 12 जिले सूखाग्रस्त घोषित
रांची। बिहार के बाद झारखण्ड सरकार ने भी राज्य के 24 में से 12 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। ये लगातार पांचवा साल है जब झारखण्ड के आधे जिले सूखे की चपेट में हैं।
इस साल भी यहां सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले बिहार सरकार ने राज्य के 38 जिलों में से 28 जलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया।
पढ़ें बिहार सरकार ने 28 जिले सूखाग्रस्त घोषित किए
झारखण्ड के राज्यपाल सलाहकार परिषद की मंगलवार देर रात हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने बैठक के बाद कहा, "सलाहकार परिषद की बैठक में 12 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया।"
सूखाग्रस्त घोषित किए गए 12 जिलों में रांची, बोकारो, गिरीडीह, लातेहार, रामगढ़, चतरा, सरायकेला-खारसावा, खूटी, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद और पलामू शामिल हैं। सूखाग्रस्त जिलों में 25 फीसदी से भी कम धान की रोपाई हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications