उप्र में मौसम मेहरबान, जमकर बरसे बदरा
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल जमकर बरस रहे हैं। राज्यभर में बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। id="toptextpromo">मेरठ,
मुरादाबाद, हाथरस, बांदा, हमीरपुर, मिर्जापुर, एटा, मथुरा और लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कि 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी, मध्य और तराई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।











Click it and Unblock the Notifications