पागल हाथी ने वन अधिकारी को कुचला
रांची। झारखण्ड के जामताड़ा जिले में सोमवार को एक पागल हाथी ने एक वन अधिकारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।
जामताड़ा के वन अधिकारी केके पांडे सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर एक पागल हाथी को नियंत्रित करने गए थे तभी यह हादसा हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पागल हाथी पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे मारू गांव में घुस गया और उसने कई घरों को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात के बारे में वन विभाग को सूचना दी थी।"
गौरतलब है कि झारखण्ड में हाथी द्वारा किसी अधिकारी के कुचले जाने की यह पहली घटना है। पिछले आठ वर्षो के दौरान राज्य में 750 से अधिक लोगों की मौत हाथियों द्वारा कुचले जाने से हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications