'भारत, चीन नहीं जा रहीं नौकरियां' : बराक ओबामा
वाशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जॉर्जिया, अटलांटा में डेमोक्रेटिक पार्टी के चंदा इकट्ठा करने वाले कार्यक्रम में सोमवार को अपनी नई आर्थिक नीतियों का गुणगान करते हुए कहा कि अब हमारी नौकरियां भारत और चीन नहीं जा रही हैं बल्कि अब उद्योगों और नौकरियों का सृजन अमेरिका में ही हो रहा है। ओबामा ने कहा कि देश अब धीरे-धीरे आर्थिक मंदी से बाहर निकल रहा है। id="toptextpromo">पिछले
दिनों की समस्याओं के लिए विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को दोषी ठहराते हुए ओबामा ने कहा "करीब एक दशक की आर्थिक नीतियों से हमारी विकास दर सुस्त रही, आय में गिरावट आई, एक रिकॉर्ड घाटा झेलना पड़ा और ऐसी नीतियां मिलीं जिनसे गंभीर वित्तीय संकट उठ खड़ा हुआ। ऐसे दौर के बाद मैंने जनवरी 2009 में उन्होंने सत्ता संभाली।" उन्होंने कहा कि यह जो स्थिति पैदा हुई है वह अचानक नहीं आई। इस आर्थिक संकट की वजह से हमने 80 लाख नौकरियां गंवाईं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राष्ट्रपति
ने कहा, "यह पिछले प्रशासन (रिपब्लिकन) और कांग्रेस में उनके मित्रों का दर्शन था।" ओबामा ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला तो नई आर्थिक योजना को आगे बढ़ाया जो लालच के बजाय कठिन परिश्रम को पुरस्कृत करती है। यह नीति लापरवाही के बजाय जिम्मेदारी को पुरस्कृत करती है। ओबामा ने कहा कि पिछले दशक की नीतियों की वजह से हम इस जगह आ खड़े हुए हैं जहां से निकलने के लिए हमें कुछ वक्त चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications