संसद में बेलगाम और राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर हंगामा (लीड-1)
लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर शिवसेना और महारष्ट्र के कुछ अन्य सांसदों ने बेलगाम के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके जवाब में कर्नाटक के सदस्य भी हंगामा करने लगे। उल्लेखनीय है कि बेलगाम इन दिनों दोनों राज्यों के बीच विवाद के केंद्र है।
इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने महंगाई पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पार्टी के सदस्य प्रश्नकाल की बजाय चर्चा की मांग कर रहे थे। इस पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही 11.40 तक के लिए स्थगित कर दी। र्कारवाई दोबारा आरंभ होने पर सदन में महंगाई पर चर्चा शुरू हुई।
उधर, राज्यसभा में राष्ट्रमंडल खेलों के निर्माण कार्यो हो रही देरी और कथित अनियमितता पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए सभापति हामिद अंसारी ने पहले कार्यवाही दिन में 11.15 बजे तक स्थगित कर दी। हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही को दूसरी बार 12 बजे और फिर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया।
गौरतलब है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष सोमवार को महंगाई के मसले पर चर्चा के लिए सहमत हुए थे। महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में मंगलवार और राज्यसभा में बुधवार को चर्चा पर सहमित बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications