उप्र के ज्यादातर इलाकों में बारिश
मेरठ, मुरादाबाद, हाथरस, बांदा, हमीरपुर, मिर्जापुर, एटा, मथुरा और लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में सोमवार को तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश मिर्जापुर में, मथुरा में 50 मिलीमीटर, आगरा में 40 मिलीमीटर, हमीरपुर में 30 मिलीमीटर, मेरठ में 20 मिलीमीटर और बांदा व मुरादाबाद में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी, मध्य और तराई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications