नक्सली बंद के दौरान बिहार में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

रेलवे ने बंद को देखते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस जवानों को पटरी पर विशेष रूप से गश्त करने का निर्देश दिया है। कई सवारी रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और कई के मार्ग में बदलाव किया गया है। रात में रेलगाड़ियों की गति को नियंत्रित रखने का फैसला किया गया है।

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जन-संपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि 625 गोमो-बरकाकाना, 629 बरवाडीह-डिहरी, 738 डिहरी-बरवाडीह पैसेंजर रेलगाड़ियों तथा 626 बरकाकाना-गोमो रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया है। दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी.क़े ठाकुर ने बताया कि राज्य में बंद के दौरान अब तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंद को लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

बंद का बिहार में अब तक मिलाजुला प्रभाव देखा जा रहा है। राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, रोहतास, मुंगेर तथा अरवल जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बंद का असर देखा जा रहा है। बंद का सबसे अधिक प्रभाव यातायात पर पड़ा है।

नक्सलियों ने बिहार समेत पांच राज्यों में मंगलवार और बुधवार को बंद की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+