मप्र में 50 हजार छात्रों का इंजीनियरिंग में दाखिला
पिछले वर्ष कुल 43 हजार सीटें ही भरी जा सकी थीं। वहीं इस वर्ष पहले चरण में ही 50 हजार से अधिक सीटें भर चुकी हैं। इनमें 1,300 सीटें एनआरआई कोटे की हैं। इतना ही नहीं अभी दो और काउंसिलिंग होना शेष है।
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने इंजीनियरिंग कालेजों में छात्रों की संख्या बढ़ाने लिए एक समिति का गठन कर प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने एवं इसे ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। समिति की सिफारिशों के आधार पर ही तमाम व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications