मार दिया इस महंगाई ने : सुषमा

सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए सुषमा ने कहा, "आजकल कहीं भी सुनिए हर कोई यही कह रहा है कि इस महंगाई ने मार दिया। गृहणी, कामगाजी महिलाएं और नौजवान सभी इस महंगाई से परेशान हैं। सभी लोग 'मार दिया महंगाई ने' कहते फिर रहे हैं।"

सुषमा ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "पहले हमें लगता था कि सरकार इस मसले पर कोई कारगर कदम उठाएगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। इसकी बजाय सरकार बार-बार कीमतें बढ़ाती चली गई। यह सरकार न सिर्फ संवेदनहीन है बल्कि विश्वासघाती भी है।"

उन्होंने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार जब दोबारा चुनकर सत्ता में आई तो आम आदमी को विश्वास था कि महंगाई में कमी आएगी। परंतु सरकार ने महंगाई कम करने की बजाय इसे बढ़ा दिया। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+