मुंबई में होगी तरुण गोगोई की सर्जरी
संस्थान के प्रख्यात सर्जन और प्रबंध निदेशक डा. रमाकांत पांडा ने आईएएनएस को बताया, "दोनों सर्जरी जटिल है लेकिन ज्यादा कठिन भी नहीं है। हम आशा कर रहे हैं कि सर्जरी के बाद चार सप्ताह तक आराम कर वह दोबारा सामान्य कामकाज कर सकेंगे।"
गोगोई की दो सर्जरी होनी है। पहली बाइपास सर्जरी होगी जबकि दूसरे ऑपरेशन के तहत एक महाधमनी वाल्व को बदला जाएगा।
पांडा ने बताया कि ऑपरेशन में छह से आठ घंटे लगेंगे। उन्हें तीन सप्ताह तक अस्पताल में रखा जाएगा जिसके बाद वह अपना कामकाज संभालने के लिए गुवाहाटी चले जाएंगे।
नई दिल्ली में 24 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेने गए मुख्यमंत्री ने सांस लेने में परेशानी और उच्च रक्तचाप की शिकायत की थी।
शिकायत पर उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन सर्जरी के लिए बाद में उन्हें मुंबई भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री गोगोई ने कहा, "मै असम के सभी लोगों को उनके समर्थन और स्वास्थ्य सुधार की कामना के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications