पाक के पास भारत से बड़ा परमाणु शस्त्रागार : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार परमाणु हथियारों की दौड़ में भारत को पीछे छोड़ने की होड़ में लगा पाकिस्तान पहले ही भारत से अधिक परमाणु हथियार जमा कर चुका है। उसने अपने परमाणु शस्त्रागार को दोगुना करने के लिए पर्याप्त विखण्डन उत्पादित तैयार कर चुका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां भारत ने 60 से 80 परमाणु बम तैयार किए हैं और 60 से 105 परमाणु बमों के लिए विखण्डन सामग्री उत्पादित कर ली है, वहीं पाकिस्तान ने 70 से 90 परमाणु बम बना लिए हैं और 90 परमाणु बमों के लिए विखण्डन सामग्री तैयार कर ली है।

प्रतिष्ठित, 'बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स' के शोधकर्ताओं रॉबर्ट एस.नोरिस और हंस एम.क्रिस्टीनसेन और शीर्ष अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञों द्वारा "ग्लोबल न्युक्लियर वीपन्स इनवेंटरीज, 1945-2010" पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में किए गए खुलासे ने नई दिल्ली के लिए एक नई चिंता बढ़ा दी है।

नेचुरल रिसोर्सेस डिफेंस काउंसिल की नोरिस और फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के क्रिस्टीनसेन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है और नए प्लूटोनियम उत्पादक रिएक्टरों का निर्माण कर रहे हैं। ये रिएक्टर विखण्डनीय सामग्रियों के भंडार में इजाफा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+