लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों ने महंगाई पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ये सदस्य प्रश्नकाल की बजाय चर्चा की मांग कर रहे थे। इस पर लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
यही स्थिति राज्यसभा में भी रही। कुछ विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए सभापति हामिद अंसारी ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सोमवार को महंगाई के मसले पर सहमति बनी थी। महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में मंगलवार और राज्यसभा में बुधवार को चर्चा होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications