ब्लैकबेरी नहीं करेगी सुरक्षा और निजता से समझौता

टोरंटो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब द्वारा ब्लैकबेरी पर प्रतिबंध लगाने के बाद इसकी निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने सोमवार को कहा कि वह अपने स्मार्ट फोन की सुरक्षा और निजता से कोई समझौता नहीं करेगी।

यूएई के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने रविवार को कहा था कि वह 11 अक्टूबर से ब्लैकबेरी के ई-मेल, संदेशों और वेब सेवा को प्रतिबंधित करेगी। सऊदी अरब ने भी यूएई के प्रतिबंधों को अपनाने की घोषणा की थी।

प्राधिकरण ने पिछले हफ्ते कहा था कि ब्लैकबेरी की सेवा के दुरुपयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया में टोरंटो के पास वाटरलू में स्थित रिम ने कहा कि यूएई की चिंताओं को जायज माना जा सकता है लेकिन ब्लैकबेरी उपयोकर्ताओं की सुरक्षा और निजता से समझौता नहीं किया जा सकता।

बयान में कहा गया कि किसी भी सरकार के साथ रिम की नीतिगत गोपनीय चर्चा का खुलासा नहीं किया जाएगा। रिम अपने ग्राहकों को उच्च सुरक्षा वाली सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सरकार और ग्राहक दोनों संतुष्ट हों।

रिम ने कहा कि वाणिज्यिक सुरक्षा जरूरतों से समझौता किए बिना सरकारों के पास राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक संसाधन और तरीके हैं।

यूएई का प्रतिबंध उसके हवाई अड्डों से गुजरने वाले विदेशी यात्रियों पर भी लागू होगा।

यूएई में ब्लैकबेरी के 500,000 उपभोक्ता हैं लेकिन प्रतिबंध का असर और ज्यादा होगा क्योंकि प्रतिदिन करीब 100,000 विदेशी दुबई हवाईअड्डे से गुजरते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि यूएई और सऊदी अरब ने इसलिए ब्लैकबेरी की सेवाएं प्रतिबंधित की हैं क्योंकि सरकार उसके ई-मेल को पढ़ नहीं सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+