इजरायल में 3,500 साल पुराना कंगन मिला
खुदाई कार्य का नेतृत्व करने वाली प्रमुख पुरातत्वविद कारेन कोवेलो परान ने बताया, "खुदाई में मिला कांस्य युगीन कंगन असाधरण तरीके से सुरक्षित है और उस पर नक्कासी किया हुआ है। उसका ऊपरी हिस्सा एक सींग जैसी रचना से सजा हुआ है।"
उन्होंने कहा, "उस युग में सींग पवन देवता का प्रतीक था और वह शक्ति, उत्पादकता और कानून के प्रतीक थे।"
इजरायल पुरातात्विक प्राधिकरण (आईएए) के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि उत्तरी इजरायल में 3,500 साल पुराने गांव का पता चला है। अभी तक उस क्षेत्र में तेल मेगिड्डो या तेल हजोर जैसे बड़े शहरों के बारे में ही पता चल पाया था।
जारी एक बयान में कॉवेलो परान ने बताया है, "देश के उत्तरी क्षेत्र में खुदाई के दौरान हमें प्राचीन ग्रामीण इलाकों के जीवन की एक पहली झलक मिली है।"
उन्होंने बताया, "ऐसा कंगन जो पहनता रहा होगा, वह निश्चित रूप से संपन्न रहा होगा और ग्रामीण परिवेश से संबंध रखता रहा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications