पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू से किशोर की मौत
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात में एक निजी अस्पताल में भर्ती 13 साल के एक किशोर की मौत हो गई।
स्वाइन फ्लू के मामलों पर निगरानी रखने वाले नोडल अधिकारी अजित विश्वास ने बताया, "किशोर के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि 28 जुलाई को ही हो गई थी। उसकी मौत सोमवार रात में हुई थी।"
स्वास्थ्य विभाग ने जारी एक बयान में बताया कि मंगलवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में एच1एन1 वायरस के मामले बढ़कर 104 हो गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले महीने स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications