'न्यूजवीक' के मालिक बने सिडनी हरमन
वाशिंगटन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी में कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन करने वाली वाशिंगटन पोस्ट कंपनी ने अपनी मशहूर पत्रिका 'न्यूजवीक' को बेचे जाने की घोषणा की है। उद्योगपति सिडनी हरमन ने इस पत्रिका को खरीदा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पत्रिका को बेचे जाने से जुड़े अनुबंध पर सोमवार सुबह हस्ताक्षर किए गए। 91 वर्षीय हरमन ने कई बड़े औद्योगिक घरानों को पीछे छोड़ते हुए इस पत्रिका पर मालिकाना हक पाया।
इस समझौते के साथ ही न्यूजवीक पर वाशिंगटन पोस्ट का लगभग 50 साल पुराना स्वामित्व खत्म हो गया। कंपनी ने 1961 में इस पत्रिका को खरीदा था। पत्रिका का प्रकाशन 17 फरवरी, 1933 को शुरू हुआ था।
वाशिंगटन पोस्ट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोनाल्ड ग्राहम ने बताया कि हरमन ने पत्रिका के ज्यादातर कर्मचारियों को रखने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications