कराची में हिंसा, 14 मरे, 50 घायल
इस्लामाबाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में सोमवार को मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम)के एक नेता रजा हैदर की अज्ञात हमलावरों ने निजामाबाद इलाके में उस समय हत्या कर दी जब वह एक जनाजे में सरीक होने गए थे। रजा की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 14 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हुए हैं।
एमक्यूएम के नेता 51 वर्षीय रजा हैदर का कराची में राजनीतिक गढ़ था। राजा वर्ष 2008 में पहली बार प्रांतीय एसेंबली के लिए चुने गए थे। अब्बासी शहीद अस्पताल के एक लीगल अधिकारी सिराज अली के मुताबिक रजा को छह गोलियां लगी थी जिसमें दो उनके सिर में लगी थी।
इस हत्या के बाद कराची, हैदराबाद और सिंध के अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी जिसमें 14 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया और कई पेट्रोल पंपों में आग लगा दी।
पुलिस की तरफ से हिसा पर काबू करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है।
उधर, एमक्यूएम के मुखिया अल्ताफ हुसैन ने लंदन से अपने एक संदेश में रजा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे पार्टी की बड़ी क्षति करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications