ब्लैकबेरी पर यूएई की पाबंदी गलत: अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने सोमवार को कहा कि यूएई को सुरक्षा की जरूरत है लेकिन उसके इस फैसले से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।
क्राउले ने कहा, "21वीं सदी में तकनीकों पर पाबंदी लगाना एक गलत निर्णय है। यूएई के इस एलान से हमें निराशा हुई है।"
इससे पहले यूएई के दूरसंचार प्राधिकरण ने रविवार को कहा था कि सुरक्षा चिंताओं के चलते खाड़ी क्षेत्र में 11 अक्टूबर से ब्लैकबेरी की सेवाएं निलंबित कर दी जाएंगी।
यूएई के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरए) ने कहा कि ब्लैकबेरी द्वारा अपनी सेवाओं को यूएई के दूरसंचार नियमों के अनुकूल बनाने में वर्ष 2007 से लगातार असफलता के चलते इस कंपनी की मेसेंजर, ई-मेल और बेव ब्राउजर सेवाएं निलंबित की जाएंगी।
ब्लैकबेरी की कुछ सेवाओं के दौरान उपयोगकर्ताओं के बीच कानूनी जिम्मेदारी पूरी किए बिना संदेश प्रसारण के कारण यह निर्णय लिया गया है। यूएई का कहना है कि इससे न्यायिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications