साइबेरिया में विमान हादसा, 11 मरे
मास्को, 3 अगस्त (आईएएनएस)। साइबेरिया के पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई एक विमान दुर्घटना में 11 लोग मारे गए। विमान में 15 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के आपातकालीन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विमान क्रासनोयासर्क से इगारका जा रहा था। यह हादसा वैश्विक समयानुसार सोमवार शाम 5.40 मिनट पर हुई। विमान में चालक दल के चार सदस्यों के अलावा 11 यात्री सवार थे।
हादसे में जीवित बचे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
रूस के एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मुताबिक जीवित बचे चार लोगों में चालक दल के तीन सदस्य हैं और चौथा विमान का यात्री है। अधिकारी घटनास्थल पर विमान के ब्लैक बाक्स की तलाश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications