गैस रिसाव होने से 12 छात्राएं बेहोश
घटना जिले के कृषक इंटर कालेज रामपुर भगन की है, जहां मंगलवार दोपहर लैब में कंप्यूटर पर काम कर रही कक्षा 10 की छात्राएं अचानक बेसुध होकर गिर पड़ीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) शिवपूजन पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि सभी छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
पटेल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना कम्प्यूटर लैब के पास लगे जनरेटर से हुए गैस के रिसाव से हुई। इसके साथ ही लैब में खराब वेंटिलेशन होने से हालात और बिगड़ गए और छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।
अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पटेल ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। वैसे तो घटना के पीछे जनरेटर से गैस का रिसाव होने की बात सामने आ रही है, लेकिन इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया सकता कि स्कूल प्रशासन द्वारा कम्प्यूटर लैब में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे छात्राओं की जान पर बन आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications