अनियमितताओं को गंभीरता से लेगी सरकार : गिल
गिल ने कहा, "खेल मंत्रालय का दृष्टिकोण बहुत साफ है। हमने पिछले दो वर्षो में किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामलों पर कड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में ठोस फैसले लिए गए हैं।"
"आने वाले दिनों में भी अगर किसी प्रकार की अनियमितता की खबर आती है तो उसे कड़ाई से निपटा जाएगा। खेलों का समापन खेल मंत्रालय के काम का समापन नहीं है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार अनियमितताओं को पूरी गंभीरता से लेगी।"
गिल ने कहा कि उनका मंत्रालय सभी मामलों पर नजर रखे हुए है।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बनाए गए स्टेडियमों के खराब स्तर के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, "आप भारी बारिश के बीच हमारे सामने कई छोटी कमियां लाने में सफल रहे लेकिन इस मामले को दूसरे नजरिए से देखने की जरूरत है। हमें देश के बारे में सोचते हुए इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए।"
गिल ने कहा कि आयोजन समिति ने खेल आयोजन स्थलों को अपने अधिकार में लेना शुरू कर दिया है। बकौल गिल, "भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) स्टेडियमों के रखरखाव के मामले में आयोजन समिति की मदद करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications