हवाई यातायात सुरक्षा के नए नियमों पर विचार : पटेल

राज्यसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पटेल ने कहा कि देश में कोई भी हवाईअड्डा असुरक्षित नहीं है।

"देश में पिछले कुछ सालों से हवा में विमानों की निकटता की कोई गंभीर घटना सामने नहीं आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) संतोषजनक कार्य कर रहा है।

पटेल ने सदन को सूचित किया कि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) बी. एन. गोखले की अध्यक्षता में की जा रही मैंगलोर दुर्घटना की जांच रिपोर्ट 31 अगस्त तक पेश हो सकती है।

पटेल ने कहा, "मैंगलोर हवाईअड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 90 मीटर लांघने योग्य जगह (ओवररन एरिया) मौजूद है। जबकि 240 मीटर की लांघने योग्य जगह की केवल अनुशंसा की गई है यह अनिवार्य नहीं है।"

उन्होंने कहा, "पायलटों पर किसी तरह का दबाव नहीं है, उन्हें पर्याप्त आराम दिया जाता है।"

पटेल ने कहा कि हालांकि कुछ और सुधारों की आवश्यकता है, जिन पर हम विचार कर रहे हैं।

"मंत्रालय एक जांच एवं सुरक्षा इकाई गठित करना चाहता है। इसके अलावा हमने डीजीसीए का दायरा बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया है। हम इसे एक स्वायत्त संस्था बनाने पर विचार कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+