हरियाणा के 3 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब सात पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहा एक वाहन राजधानी चण्डीगढ़ से दस किलोमीटर दूर जिराकपुर में एक सरकारी बस से टकरा गया। पुलिस वाहन पर एक पुलिस अधीक्षक भी सवार थे।
जिराकपुर थाने के एक अधिकारी योगी राज ने आईएएनएस को बताया, "दो पुलिसकर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांच पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल कराया गया जिसमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications