एसोचैम ने उद्योगों में निवेश बढ़ाने के उपाय सुझाए
एसोचैम बिजकॉन द्वारा मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आसान जमीन अधिग्रहण नियमों और आधारभूत संरचना में सुधार करके निवेश में वृद्धि की जा सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया कि व्यावसायिक निवेश योजनाओं पर पर्यावरण मंजूरी, आधारभूत संरचनाओं की कमी और जमीन अधिग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
उद्योग क्षेत्र में निवेश से संबंधित मुद्दों पर किए गए इस सर्वे में 266 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
इन सभी कंपनियों में से 66 प्रतिशत ने पर्यावरण मंजूर, आधारभूत संरचना में कमी और जमीन अधिग्रहण को तीन सबसे बड़ी समस्याओं में रखा।
वहीं 70 प्रतिशत कंपनियों ने पर्यावरण मंजूरी में काफी ज्यादा समय लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने विस्तार और आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को राज्य और केंद्र के 36 स्तरों से पास कराना पड़ता है।
इसके अलावा रिपोर्ट में कुशल मजदूरों की कमी, प्रशासकीय मंजूरियों और लागत को निवेश की अन्य बाधाएं बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications