नौकरों ने ही की हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व मंत्री के घर के पुराने नौकर शंकर व ललन की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ।

सिंह के मुताबिक नौकर शंकर ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने और रवि ने मिलकर हत्या की जबकि ललन और जशोध घटना में शामिल थे। हत्या करके उन्होंने कमरे से 10 रुपये की लूट की थी।

सिंह के मुताबिक दोनों के कब्जे से लूट के दो लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फरार आरोपियों रवि और जशोध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मालूम हो कि गत शनिवार को हुकुम सिंह की पत्नी रेवती सिंह की मुजफ्फरनगर स्थित आवास में हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+