सरकार ने जनता को बाजार के भरोसे छोड़ दिया : माकपा
लोकसभा में मंगलवार को 'अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति का दबाव और आम आदमी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव' संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए माकपा नेता बासुदेव आचार्य ने कहा, "सरकार के पास धन का अभाव नहीं है लेकिन उसने नई उदार नीति अपना ली है और जनता को बाजार के भरोसे छोड़ दिया है।"
उन्होंने कहा, "महंगाई रोकने के लिए वायदा कारोबार पर रोक लगाना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सार्वभौमीकरण और आवश्यक उपभोक्ता वस्तु अधिनियम में संशोधन जरूरी है।"
आचार्य ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से गरीब जनता महंगाई की मार झेलने को विवश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications