कैमरन से सीधी बात करेंगे जरदारी

एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को चेकर्स में कैमरन के साथ मुलाकात में जरदारी उनके साथ सीधी बात करेंगे। चेकर्स बकिघमशायर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है।

समाचार पत्र गार्जियन ने मंगलवार को अधिकारी के हवाले से कहा, "डेविड कैमरन ने कुछ सीधी बातें की हैं। अब जरदारी सीधी बात करेंगे। हम उनको बताएंगे कि वास्तविकता क्या है, हम क्या झेल रहे हैं और इस समय हमने सहयोग नहीं किया तो हालात कितने बदतर हो जाएंगे।"

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति बताएंगे कि कैमरन को पाकिस्तान के लोकतंत्र का साफ दिल से समर्थन करना चाहिए। उनको बोलने में सतर्क रहना चाहिए खासकर भारत जैसे देश में जो बहुत शत्रुतापूर्ण है।

भारत दौरे में कैमरन ने 28 जुलाई को पाकिस्तान को भारत, अफगानिस्तान या दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के निर्यात के खिलाफ चेतावनी दी थी।

कैमरन ने कहा था, "हम एक मजबूत स्थिर और लोकतांत्रिक पाकिस्तान देखना चाहते हैं लेकिन हम भारत, अफगानिस्तान या दुनिया में अन्य कहीं भी आतंकवाद के निर्यात को सहन नहीं करेंगे।"

कैमरन ने बाद में अपने इस बयान के लिए माफी मांगने से इंकार कर दिया।

पाकिस्तान ने इसकी प्रतिक्रिया में ब्रिटेन के साथ आतंकवाद से निपटने के उपायों पर सहयोग के लिए तय एक बैठक को रद्द कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+