कौर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जसवंत कौर का सोमवार को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वह 85 वर्ष की थी।
कौर के पुत्र और राज्य के पूर्व परिवहण मंत्री तेज प्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस, भाजपा और सत्तारूढ़ अकाली दल के नेता मौजूद थे।
गौरतलब है कि कौर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। सरकार द्वारा आवंटित सेक्टर पांच के एक बंगला में वह रहती थीं। कौर को आजीवन जेड प्लस सुरक्षा प्रदान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications