दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने को लेकर विरोध

आगरा बाईपास व्यापार संघर्ष समिति के बयान में कहा गया है कि आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने के लिए 7,000 से अधिक घरों और व्यावसायिक ढांचे को ध्वस्त करना पड़ेगा। साथ ही इससे करोड़ों का नुकसान होगा।

बयान में कहा गया है,"हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसके अलावा कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।"

वहीं पर्यावरण कार्यकर्ताओं को कहना है कि राजमार्ग को चौड़ा करने को लेकर कोई अध्ययन नहीं किया गया।

एक अनुमान के मुताबिक इस राजमार्ग को चौड़ा करने के दौरान लगभग 25,000 हरे पेड़ों को काटना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+