गृहमंत्री पर आरोपों को लेकर गोवा विधानसभा में हंगामा
हंगाम तब शुरू हुआ, जब विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे ने सोमवार को मेकेओन के बयान पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग ठुकरा दी।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले मेकेओन की 15 साल की बेटी स्कारलेटी को कथित तौर पर नशे की स्थिति में यौन उत्पीड़न के बाद अंजना तट पर मरने के लिए छोड़ दिया गया था।
मेकेओन ने अदालत के समक्ष कहा कि नायक के मादक पदार्थ माफियाओं से संबंध हैं और उनके बेटे रॉय ने स्कारलेट को नशीली दवा दी थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और विपक्ष के नेता मनोहर पर्रिकर ने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है। अदालत में गृहमंत्री के खिलाफ मादक पदार्थ माफियाओं से संबंध होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हम इस मामले पर चर्चा चाहते हैं।"
राणे ने यह कहते हुए पर्रिकर की मांग की ठुकरा दी कि यह मामला अदालत में लंबित है, इसलिए हम इस पर बहस नहीं कर सकते हैं।
अध्यक्ष के द्वारा मांग ठुकराए जाने के बाद भाजपा सदस्यों ने विधानसभा में हंगामा चालू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications