जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार सिलावट थाना क्षेत्र की एक युवती आयशा (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 जुलाई की रात जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पटेल और उसके तीन साथियों ने उसे अपनी कार में बैठा कर ले गए। इसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक आर. एस. मीणा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार रात सिलावट थाने में एक युवती ने सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पटेल व उनके निजी सहायक गंगाराम, एक शिक्षक राजाराम और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications