न्यूजीलैंड में खुलेगा पहला पुरुष 'चकलाघर'
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक पूर्व राजनीतिज्ञ पैम कोर्केरी को देश का पहला पुरुष चकलाघर खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। कोर्केरी महिलाओं के इस आकर्षण के केंद्र के लिए स्थान खरीदने की तैयारी में जुटी हैं।
इस पुरुष चकलाघर में स्पा, बार और बोरडेलो की व्यवस्था होगी। यहां आकर महिलाएं या तो शराब का आनंद ले सकती हैं या फिर अपने दैहिक संतुष्टि के लिए धन खर्च कर सकती हैं।
'न्यूजीलैंड प्रॉस्टीट्यूट्स कलेक्टिव' की अन्ना पिकररिंग ने कहा कि सिर्फ महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाने वाले यह अपने तरह का पहला चकलाघर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications