मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनने की अनुमति मिले : वारसी

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार वारसी ने कहा, "महिलाएं बुर्का पहनती हैं, इसका मतलब कतई यह नहीं है कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में सक्रिय नहीं रह सकती हैं।"

वारसी ब्रिटेन के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं। वह सोमवार को बुर्का के पक्ष में खड़ी नजर आईं।

वारसी ने कहा, "महिलाएं बुर्का पहनती हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह रोजमर्रा की जिंदगी में सक्रिय नहीं रहती हैं। उन्हें क्या पहनना है और क्या नहीं? यह तय करने वाले हम कौन होते हैं। अगर उन्हें उनकी पसंद के कपड़े पहनने नहीं दिया जाए तो यह उन पर जुल्म करने जैसा होगा।"

उन्होंने कहा, "महिलाएं जो पहनना चाहती हैं उन्हें उसकी इजाजत दी जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा,"बुर्का पहनने वाली कई महिलाएं आज सफलता पूर्वक अपने काम को अंजाम दे रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+