कमजोरी महसूस कर रहे हैं कोड़ा
मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए इस समय तिहाड़ जेल से रोजाना संसद आ रहे कोड़ा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले आठ महीने से जेल में होने के कारण मैं बहुत कमजोरी महसूस कर रहा हूं।"
सिंहभूम से निर्दलीय सांसद कोड़ा को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संसद लाया जाता है। संसद के प्रवेश द्वारा पर दिल्ली पुलिस के जवान उनको संसद के सुरक्षा कर्मचारियों को सौंपते हैं।
पिछले वर्ष 30 नवंबर से जेल में बंद कोड़ा ने कहा कि 2,500 करोड़ रुपये के काले धन को वैध बनाने के घोटाले में उनके खिलाफ एक मामूली साक्ष्य भी नहीं है।
कोड़ा ने कहा कि मीडिया की खबरें केवल कुछ निश्चित स्रोतों के गलत बयानों पर आधारित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications