5 लाख डॉलर में खरीदीए निजी द्वीप
स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी हेराल्ड' के मुताबिक आस्ट्रेलिया के दक्षिणी प्रांत तस्मानिया में पिकनिक के लिहाज से बनाए गए आकर्षक द्वीप की कीमत पांच लाख डॉलर से 10 लाख डॉलर तक हो सकती है।
क्वींस लैंड की तरफ से इस द्वीप की बोली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस द्वीप को क्वींसलैंड डेवलपर ने वर्ष 2005 में 65,000 डॉलर में खरीदा था। दिखने में काफी शानदार और आकर्षक लगने वाला यह द्वीप कोल्स की खाड़ी में स्थित है।
राबर्ट्स रियल इस्टेट के पॉल व्हाइटक्रास कहते हैं, "आप इसका मूल्यांकन लहीं कर सकते हैं क्योंकि यह आम भूमि से अलग हटकर है, क्योंकि यह अद्वितीय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications