सुषमा ने मंत्रियों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया
भोजन अवकाश के बाद मुखर्जी, पवार और देवड़ा की अनुपस्थिति की ओर संकेत करते हुए स्वराज ने कहा, "महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए जवाबदेह मंत्रियों की अनुपस्थिति में विपक्ष का कोई भी नेता नहीं बोलेगा।"
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी.नारायणसामी ने कहा कि बहस जारी रह सकती है क्योंकि अन्य कैबिनेट मंत्री सदन में उपस्थित हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष की नेता सदन में एक नई मिसाल कायम करना चाहती हैं।"
सामी अपनी बात पर अड़े रहे, तभी देवड़ा ने सदन में प्रवेश किया और उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को बोलने के लिए आमंत्रित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications