चीनी अरबपतियों के पास 200 निजी विमान
कम ऊंचाई पर उड़ानें नागर विमानन प्रशासन और वायु सेना के सख्त नियंत्रण में हैं और इतनी ऊंचाई पर विमान परिचालन के लिए सरकार की स्वीकृति आवश्यक है।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने स्थानीय समाचार पत्र 'गुआंगझोऊ डेली' के हवाले से बताया है कि प्रत्येक उड़ान के लिए ली जाने वाली स्वीकृति की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि अरबपति जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हैं और फिर जुर्माना भर देते हैं, जो उनकी दौलत की तुलना में बहुत कम होता है।
ग्यारह निजी विमानों के मालिक जू कहते हैं, "मेरे पास पहले से अपने विमान हैं, ऐसे में मैं और क्या करूंगा। चीन का कानून केवल सार्वजनिक विमानों और सैन्य विमानों के लिए ही है और निजी विमानों के संबंध में कोई विशेष नियम नहीं है।"
जू को उनके पूर्वी चीन के जेजियांग प्रांत स्थित गृह नगर वेनझोऊ में गैरकानूनी रूप से विमान उड़ाने के अपराध में इस साल 23 अप्रैल को पकड़ा गया था। नागर विमानन प्रशासन ने उनके हवाई जहाज को जब्त कर लिया था और उन्हें जुर्माने के 29,000 युआन (4,300 डॉलर) भरने पड़े।
रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी विमानों के मालिक दो तरह के हैं। एक वे हैं जो हर बार उड़ान से पहले उड्डयन विभाग को सूचित करते हैं और दूसरे वे हैं जो बिना सूचना गैरकानूनी उड़ानें भरते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications